HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कराला गांव में मोर की चहलकदमी बनी कौतूहल का...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कराला गांव में मोर की चहलकदमी बनी कौतूहल का विषय

✍🏻 वन विभाग के कैमरे लगे, आखिर 1500 मीटर की ऊंचाई पर मोर दिखना बना रहस्य

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कराला गांव में मोर का डेरा कौतूहल बना है। वन विभाग ने वहां दो ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं। जिसमें उसके खान-पान तथा गतिविधियां रिकार्ड की जाएगी। वन विभाग मोर के 1500 मीटर की ऊंचाई तक चढ़ने की जांच में भी जुट गया है।

मैदानी क्षेत्र में पाया जाने वाला मोर अब पहाड़ चढ़ आया है। वन विभाग के झिरौली अनुभाग में मोर दिखना लोगों के लिए कौतूहल बना है। आसपास के गांव के लोग तथा बच्चे भी मोर देखने के लिए कराला गांव पहुंच रहे हैं। वन विभाग ने वहां दो ट्रैप कैमरे लगाए हैं। नीचे देखें वीडियो

 

वन पंचायत सरपंच पूरन रौतेला ने बताया कि मोर अकेला नहीं हो सकता है। लेकिन दूसरा अभी तक नहीं दिखाई दिया है। उन्होंने माेर की चहल-कदमी की वीडियो भी बनाई है। रेंजर श्याम सिंह करायत ने कहा कि वन विभाग मोर की गतिविधियां जुटा रहा है। ग्लोबल वार्मिग के चलते ऐसा संभव हो सकता है। गर्म स्थानों पर मोर पाया जाता है। पहाड़ में गर्मी कम रहती है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments