सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यदि आपने अपने घरेलू गैस चूल्हे का पाइप सालों से नहीं बदला है तो यह खबर आपके लिए है। घरेलू गैस सिलेंडर और चूल्हों के वाले पाइप की भी एक्सपायरी तारीख होती है। अतएव इन्हें समय से बदल देना चाहिए।
ADVERTISEMENTS
इंडियन ऑयल द्वारा समाप्त हो चुके सुरक्षा होज पाइप (Hose Pipes) बदलने हेतु एक व्यापक अभियान ‘सुरक्षा सबसे पहले’ की शुरुआत की गई है। संस्था के फील्ड ऑफिसर (धारानौला गैस सर्विस) निशांत तिवारी ने बताया कि एक पाइप की आयु लगभग 05 साल होती है। अतएव जिन उपभोक्ताओं का गैस के साथ लगा सुरक्षा पाइप 05 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है वह अपना सुरक्षा होज पाइप अवश्य पदल लें। यह उपभोक्ताओं व उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।