Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

0
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत
सांकेतिक तस्वीर

पौड़ी। पहाड़ी जिलों में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे है, यहां बीती देर रात पौड़ी जिले के जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर लैंसडाउन-जहरीखाल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार पर्यटक दिल्ली से पौड़ी के लैंसडाउन घूमने आए थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर लैंसडाउन कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात में घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल सका। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand : यहां अचानक ही गाड़ी से उतरकर युवक ने लगा दी नदी में छलांग, खोजबीन जारी

सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर खोज अभियान चलाया, जिसके बाद कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है कि कार में तीन पर्यटक सवार थे।

Uttarakhand : इंटर्नशिप के मेडिकल छात्रों को मिलेगा 17 हजार स्टाइपेंड, आदेश जारी

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान नफजगढ़ (दक्षिण पश्चिमी दिल्ली) निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई है। बताया कि मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

कोरोना की डबल डोज ले चुकी 05 छात्राओं की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री का फैसला, 1 सितंबर से नहीं खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें