HomeBreaking NewsBig Breaking : कोरोना की डबल डोज ले चुकी 05 छात्राओं की...

Big Breaking : कोरोना की डबल डोज ले चुकी 05 छात्राओं की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल घूम कर लौटीं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की 05छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई जाने के बाद हड़कंप मचा है। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई सभी छात्राएं कोरोना के दोनों टीके लगा चुकी हैं। इन पांचों छात्राओं में से किसी को नया डेल्टा प्लस वेरिएंट तो नही, यह पता लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज की छात्रावास में रहने वाली एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पांच छात्राएं कोविड पॉजिटिव निकली हैं, जो कि शनिवार और रविवार को करीब 20 अन्य छात्र-छात्राओं के साथ नैनीताल घूमने आई थीं। वहां से लौटने के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं। हैरानी की बात यह भी है कि पॉजिटिव आई सभी पांच छात्राओं को कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Haldwani Breaking update : मेडिकल कॉलेज में दो और छात्राओं में कोरोना की पुष्टि, हड़कंप

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री का फैसला, 1 सितंबर से नहीं खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

चिकित्सक इस बात से भी परेशान हैं कि कोरोना की दोनों खुराक ले चुकने के बाद यदि यह छात्राएं संक्रमण की चपेट में आई हैं तो कहीं यह कोरोना के किसी नए परिष्कृत वेरिएंट की चपेट में न आ गई हों। इधर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि नैनीताल से लौटकर आने के बाद कुछ छात्राओं में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

परेशानी बढ़ने पर मंगलवार को पांच छात्राओं की रैपिड एंटीजन किट से कोविड की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संपर्क में आए 40 अन्य की भी एंटीजन रैपिड किट से जांच कराई गई हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद अग्रिम आदेशों तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। साथ ही कक्षा और हॉस्टल को सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। छात्रावास में किसी के बाहर से आने या बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उत्तराखंड : 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू

उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष के सभी 125 छात्र-छात्राओं एवं मैस में कार्यरत कर्मियों की भी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि पॉजिटिव छात्राओं में किसी में नया डेल्टा प्लस वेरिएंट तो नहीं है। आज बुधवार की देर शाम या कल बृहस्पतिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

लालकुआं : रक्षाबंधन के दिन गौला नदी बही 12 वर्षीय बालिका का शव बरामद, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments