HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: निमोनिया के इलाज को भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, जिला...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: निमोनिया के इलाज को भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, जिला अस्पताल का मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां शनिवार को जिला अस्पताल अल्मोड़ा के चिकित्सालय स्टाफ व वार्ड के मरीजों व तीमारदारों में उस वक्त हड़कंप सा मच गया, जब निमोनिया के इलाज के लिए यहां अस्पताल में भर्ती एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल गया। इसकी पुष्टि करते हुए पीएमएस डा. आरसी पंत ने बताया कि यह मरीज नगर क्षेत्र का है।
हुआ यूं कि अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों का रैपिड टेस्ट कराया गया। इनमें से एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी पंत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व निमोनिया से पीड़ित पाए जाने पर नगर क्षेत्र के इस 60 वर्षीय ​व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पता चलते ही इस मरीज को बेस अस्पताल के अतर्गत बने कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। बहरहाल ऐसा पता लगने के बाद अन्य लोग आशंकित हो गए।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments