HomeUttarakhandNainitalभीमताल न्यूज : पदमपुरी के सरकारी चिकित्सालय में सात लाख की लागत...

भीमताल न्यूज : पदमपुरी के सरकारी चिकित्सालय में सात लाख की लागत से पैथोलॉजी लैब तैयार, 3 दिसंबर को होगी आम जनता को समर्पित

भीमताल। जनस्वास्थ्य के प्रति गम्भीर जिलाधिकारी सविन बंसल के सार्थक प्रयासों से पदमपुरी चिकित्सालय में 7 लाख की लागत से पैथोलाॅजी लैब स्थापित कर दी गई है। इस लैब का शुभारम्भ आगामी 3 दिसम्बर को सचिव समाज कल्याण एवं जनपद प्रभारी सचिव एल फैनई द्वारा किया जायेगा। जनपद के दुर्गम पदमपुरी व आसपास के इलाके के लोगोें की इस लैब मे हिमोग्लोबिन, टीएलसी-डीएलसी, ब्लड शुगर, एसजीपीटी (लीवर) क्लस्ट्रोल प्रोफाइल, टाइफाइड आदि की जाचें की जायेगी। पहले इन जांचों को कराने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को हल्द्वानी जाना पडता था। इस लैब के क्रियाशील हो जाने से यहां के वाशिंदों के धन व समय की बचत होगी और पदमपुरी अस्पताल मे ही उनको ईलाज मिल सकेगा।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी बंसल ने नवम्बर प्रथम सप्ताह में पदमपुरी चिकित्सालय का निरीक्षण किया था व तीन सप्ताह के भीतर चिकित्सालय में पैथोलाॅजी लैब प्रारम्भ करने का वादा किया। बंसल ने अपना वादा पूरा किया व 20 दिन में पदमपुरी चिकित्सालय में पैथोलीजी लैब की स्थापना कर दी। लैब के सुचारू संचालन हेतु वहां पर लैब तकनीशियन की तैनाती कर दी गई है साथ ही लैब हेतु पर्याप्त उपकरण भी दिये। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की वे अब अपनी सभी प्रकार की जांचें अपने नजदीकी चिकित्सालय पदमपुरी में ही कराये।
जनस्वाथ्य के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी बंसल की कोशिश है कि जिले के हर आम एवं गरीब आदमी को बेहतर स्वास्थ सेवायें मिलें ताकि वो स्वस्थ रहकर समाज व राष्ट्र के विकास मे योगदान कर सके। जनस्वास्थ्य बंसल की प्राथमिकता मे शामिल हैं जब से उनकी जिले में तैनाती हुई है तब से वे जिले के सरकारी चिकित्सालयों में सुविधायें बढाने की दिशा मे तत्पर है। श्री बंसल का मानना है कि अगर अस्पतालों में आधुनिकतम पैथोलाॅजी लैब हो तो निश्चय ही ओपीडी में मरीजों की संख्या मे इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जांचें कराने के लिए दुर्गम इलाकों के मरीजों को हल्द्वानी शहर का रूख करना पड़ता है, जिससे उनके समय और धन की बर्बादी होती है। इसी तथ्य को संज्ञान मे रखते हुये जिलाधिकारी बंसल ने गुजरे समय मे राजकीय चिकित्सालय गरमपानी में आधुनिकतम पैथोलॅाजी लैब, एक्सरे मशीन तथा अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की थी जिसका परिणाम यह हुआ की गरमपानी चिकित्सालय मे पहले केेवल 15 से 20 मरीज आ रहे थे आज वह संख्या बढकर लगभग 100 से 250 हो गई है।
बीते नवम्बर मे जिलाधिकारी बंसल ने राजकीय चिकित्सालय पदमपुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बंसल को स्थानीय लोगों ने बताया गया कि चिकित्सालय में किसी भी प्रकार की पैथोलाजी लैब ना होने के कारण मरीजों को दूर शहरों मे जाकर जांच करानी पड रही है। इस पर जिलाधिकारी बंसल ने जनस्वास्थ्य के मद्देनजर तत्काल निर्णय लिया और उन्होने कहा कि इस चिकित्सालय में तीन सप्ताह के भीतर सभी सुविधाओं से लैस पैथोलाजी लैब शुरू कर दी जायेगी फिर दूरदराज के लोगों को जांच कराने के लिए कही दूर नही जाना पड़ेगा। पैथोलाॅजी रिपोर्ट के अध्ययन के बाद चिकित्सक को भी आसानी रहती है और बेहतर इलाज मरीजों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि स्थापित होने वाली लैब के लिए टैक्नीशियन की व्यवस्था उपनल के माध्यम से की जायेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पदमपुरी चिकित्सालय में अल्ट्रासाउन्ड तथा एक्सरे मशीन की जल्द व्यवस्था की जायेगी इन दोनों उपकरणों के क्रय के लिए शासन स्तर पर आदेश जारी कर दिये गये हैं। बंसल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले के सुदूरवर्ती इलाकों मे रह रहे लोगोें को बेहतर जनस्वास्थ की सुविधायें मिलें। बंसल का मानना है कि प्रत्येक नागरिक समाज व राष्ट्र की धरोहर है। स्वस्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ्य मष्तिस्क रहता है। स्वस्थ्य व्यक्ति ही रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यो को अंजाम दे सकता है जो कि विकास के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments