HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा—हल्द्वानी NH : त्यौहार के दिन ढ़ाई घंटा जाम में फंसे रहे...

अल्मोड़ा—हल्द्वानी NH : त्यौहार के दिन ढ़ाई घंटा जाम में फंसे रहे यात्री, यह था कारण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज मकर सक्रांति के त्यौहार के रोज कैंची से रातीघाट के बीच पहाड़ से मलबा आ जाने के कारण लगभग ढ़ाई घंटे तक जाम लग गया। जिसके चलते पहाड़ को आने व जाने वाले यात्रियों व वाहन चालकों व यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अचानक कैंची से रातीघाट के बीच पहाड़ से मलबा सड़क पर आ गया। जिस कारण जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ज्ञात रहे कि बहुत से लोग मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों को आज त्यौहार मनाने भी पहुंच रहे थे, जाम के चलते उन्हें काफी परेशानी पेश आई।

इस बीच सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी खैरना गुलाब सिंह काम्बोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से उन्होंने जाम को खुलवा दिया। जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ और लंबे समय से जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे यात्रियों ने जाम खुलवाने के लिए त्वरित पहल करने पर चौकी प्रभारी गुलाब सिंह का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments