HomeUttarakhandAlmoraपहाड़ आ रहे यात्री ध्यान दें : इन जगहों पर चल रहा...

पहाड़ आ रहे यात्री ध्यान दें : इन जगहों पर चल रहा काम, वन वे लागू

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट/ अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में खैरना से भवाली के बीच विगत आपदा में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर जीर्णोद्धार का काम प्रगति पर है। जिस वजह से यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का अंदेशा लगातार बना हुआ है। पुलिस द्वारा जाम से निपटने के लिए यहां वन वे व्यवस्था लागू की गई है। अतएव पहाड़ आने वाले यात्रियों को रूट की जानकारी होना आवश्यक है।

चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि खैरना से भवाली के बीच आपदा के दौरान कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ था। जिस कारण हाईवे पर इन दिनों रखरखाव व निर्माण का काम चल रहा है। जिस वजह से यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क टूटने के कारण निर्माण कार्य प्रगति पर है। अतएव यात्रीगण संयम बनायें और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। इन स्थानों पर यातायात सुचारू करने का पुलिस पूरा प्रयास कर रही है।

हाईवे पर इन स्थानों पर वन वे लागू

👉 फ्रॉग प्वाइंट यानी मेढ़क पत्थर के पास

👉 रामगढ़ पुल के पास

👉 रातीघाट के पास

👉 पाडली में टूटा पहाड़ के निकट

👉 पनीराम ढाबे के समीप

👉 तल्ला कैंची के पास

👉 कैंची साईं मंदिर के निकट

👉 कैंची जीना टी स्टॉल के पास

यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ, धड़ाधड़ हुए चालान

चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने व यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। एमवी एक्ट के अंतर्गत 06 चालान शुल्क 4500 वसूले गए। होटल-ढाबों में चेकिंग व बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान व सार्वजनिक स्थान में शराब पीने, हंगामा करने पर 06 चालान अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट में कर संयोजन रूपये 1500 वसूल किया गया।

वहीं, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं व जाम की समस्या के निराकरण हेतु सघन चेकिंग अभियान जारी है। नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर छोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस एक्ट के संबंध में क्षेत्रवासियों को व संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस ऐप व गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जागरूक किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments