HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : यात्री बस यहां हुई दुर्घटनाग्रस्त, मच गई चीख-पुकार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यात्री बस यहां हुई दुर्घटनाग्रस्त, मच गई चीख-पुकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, ऋषिकेश

यहां सड़क पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में चालक-परिचालक सहित कुल 30 यात्री सवार थे। यह हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुआ है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में बस चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सेवा की बस संख्या UK 07 PC 0498 रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही थी। तभी ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बताया गया है कि बस में 30 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्यों की ओर भेजा।

इधर इस मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोप में ऋषिकेश निवासी बस चालक इंद्रजीत को हिरासत में लिया है। देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे वाहनों से उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments