अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने यातायात प्रबंधन व सुविधा के मद्देनजर अल्मोड़ा नगर की यातायात की वन-वे व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया है। यह व्यवस्था सोमवार 20 जुलाई 2020 से लागू होगी। नये परिवर्तन के अनुसार अब एल.आर. साह रोड में वन-वे व्यवस्था सुबह आठ बजे से सायं आठ बजे तक लागू रहेगी। इसके अलावा माल रोड अल्मोड़ा में प्रातः 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। तय किया है कि इस अवधि में कोई भी चैपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। यह भी तय किया है कि रविवार के दिन माल रोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।