HomeUttarakhandUdham Singh Nagarअक्टूबर में शुरू होगा पंतनगर किसान मेला, स्टाल पंजीकरण शुरू

अक्टूबर में शुरू होगा पंतनगर किसान मेला, स्टाल पंजीकरण शुरू

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर | किसानों के लिए काम की खबर हैं जी हां पंतनगर किसान मेले की तारीख सामने आ गई हैं। पंतनगर विश्विद्यालय में 13-16 अक्टूबर 2023 को 114वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

मेले में विभिन्न उत्पादों जैसे, कृषि मिशनरी जैसे, ट्रैक्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर, पावर टिलर, सिंचाई यंत्र व अन्य आधुनिक यंत्र, प्लान्टर, सब-स्वायलर, कृषि रसायन यथा, उर्वरक, पशु पोषण व पशुचिकित्सा उत्पाद, कीटनाशी, खरपतवारनाशी व रोगनाशी, औषधीय पौध उत्पाद, बीज एवं पौध इत्यादि से सम्बन्धित फर्म अपने स्टाल लगाकर किसानों को अपने उत्पाद की तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ बिक्री भी करती हैं। रबी की विभिन्न फसलों के बीजों की बिक्री मेले का मुख्य आकर्षण होता है।

इनके अतिरिक्त हस्तकला, ग्रामीण उद्योग, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, घरेलू उत्पाद, सौर ऊर्जा प्रयोग के उत्पाद इत्यादि से सम्बन्धित फर्म भी मेले में अपने स्टाल लगाती हैं। विभिन्न बैंक, कृषि से सम्बन्धित शोध संस्थान, प्रकाशक व अन्य सरकारी व निजी क्षेत्र के संस्थान भी मेले में प्रतिभागिता कर अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों व उत्पादों का प्रचार किसानों व मेले में आये अन्य आगंतुकों के बीच करते हैं।

निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. जे.पी. जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, किसान मेले में स्टाल लगाने के लिए व्यावसायिक फर्मों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। किसान मेले में देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न उत्पादों की बिक्री हेतु बड़ी संख्या में व्यावसायिक फर्म मेले में अपना स्थान सुरक्षित कराने हेतु पंजीकरण करा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments