HomeUttarakhandAlmoraशिक्षक संघ के पंकज पांडेय अध्यक्ष, पुष्कर सिंह मंत्री निर्वाचित

शिक्षक संघ के पंकज पांडेय अध्यक्ष, पुष्कर सिंह मंत्री निर्वाचित

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ अल्मोड़ा का त्रैवार्षिक अधिवेशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद अल्मोड़ा के त्रैवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मोंगों के संदर्भ में विचार—विमर्श हुआ। इस मौके पर नव कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। जिसमें पंकज पांडेय अध्यक्ष व पुष्कर सिंह मंत्री चुने गए।

अधिवेशन व निर्वाचन में विषम मौसम के वावजूद भी भारी संख्या में शिक्षकों की प्रतिभागिता रही। बतौर मुख्य अतिथि विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी ने शिरकत की। विधायक ने संगठन के मांगपत्र पर पूर्ण सहमति जताई।

जनपद की नयी कार्यकारिणी में पंकज पांडेय अध्यक्ष, रघुवीर सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पुष्कर सिंह मंत्री, अमित शर्मा कोषाध्यक्ष, कैलाश चन्द्र जोशी वरिष्ठ संयुक्त मन्त्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया प्रान्तीय महामंत्री ठाकुर सिंह डसीला, पर्यवेक्षक रमेश रावत, दीपेन्द्र भट्ट, दर्शन सिंह कार्की ने निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराये।

आयोजन में संजय बिष्ट, जगत सिंह नेगी, डा. महेंद्र सिंह मिराल, युगल मठपाल, त्रिलोक सिंह, जगदीश उपाध्याय, मोहन पालीवाल आदि ने विशेष सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments