HomeUttarakhandAlmoraपालिका का नृसिंहबाड़ी में चला अभियान, नष्ट किये गये सांप—गुलदार के आश्रय...

पालिका का नृसिंहबाड़ी में चला अभियान, नष्ट किये गये सांप—गुलदार के आश्रय स्थल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

यहां नृसिंहबाड़ी में बेतरतीब उगी खर पतवार की वृहद सफाई आज पालिका प्रशासन की ओर से करवाई गई। जिसके बाद आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि पालिका मार्ग में बेहताशा उग आई घास सांप—बिच्छु, गुलदार जैसे जीवों के आश्रय स्थल बन चुके थे। यहां कई बार जहां सांप देखा गया, वहीं खाली पड़े प्लॉट में देर रात गुलदार की आवाजाही देखी जा रही थी। यही नही मोहल्ले को जाने वाले संकरे मार्ग में बिच्छू घास उग आने से स्कूल जाने वाले बच्चों व आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को नामित सभासद दीपक वर्मा के आग्रह पर अमीन नंदाबल्लभ पांडे के निर्देश पर पालिका के कर्मचारी कैलाश राम, दीपक कुमार व संजय कुमार ने नृसिंहबाड़ी मोहल्ले में आकर पालिका मार्ग व आस—पास काफी श्रम के साथ मार्ग की सफाई की। सफाई कार्य में जुटे पालिका कार्मिकों ने बताया कि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व ईओ श्याम सुंदर प्रसाद के निर्देश पर पालिका के तमाम वार्डों में साफ—सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल में सफाई कार्य के दौरान उन्हें एक चीनाखान मोहल्ले में विशाल सर्प भी मिला। इसके बावजूद पालिका कार्मिकों ने अपना अभियान जारी रखा है।

इधर मोहल्ले के तमाम नागरिकों सरिता बिष्ट, डॉ. आशा मेहता, गोपाल सिंह मेहता, बहादुर सिंह बिष्ट, दीपक मनराल, शंकर चिलवाल, नीरज बिष्ट, शोभा बिष्ट आदि ने सफाई कार्य के लिए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद, अमीन नंदाबल्लभ पांडे व नामित सभासद दीपक वर्मा का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments