HomeBreaking Newsदुबई में भवन स्वामी, चोरों ने खंगाल दिया घर, नगदी-सोना, जेवरात सब...

दुबई में भवन स्वामी, चोरों ने खंगाल दिया घर, नगदी-सोना, जेवरात सब साफ

ADVERTISEMENTS

✒️ वारदात ने किया सन्न, दुबई से दौड़े आए भवन स्वामी

🖋️ पुलिस ने स्मैके साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर। सितारगंज में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़ 18 तोला सोना व नगदी साफ कर दी। वारदात का पता चलते ही भवन स्वामी तत्काल दुबई से घर आए। जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने 10.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज बाईपास कालोनी में वारदात हुई है। यहां बंद घर में चोरों ने ताला तोड़ा। जिसके बाद लाखों के जेवरात व नगदी ले चंपत हो गए। इस मामले में तौकीर अहमद निवासी बाईपास कॉलोनी ने पुलिस को तहरीर दी है।

ब्रे​किंग न्यूज, पिथौरागढ़ : बहन के घर आए युवक की छत से गिरने से मौत

उन्होंने तहरीर में कहा है कि वह 6-7 वर्षों से दुबई में नौकरी करते हैं। घर में उसकी पत्नी व छोटा बेटा रहते हैं। 19 मई को उसके परिवारजन घर में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गये थे। 20 मई को जब परिजन लौटे तो मेन गेट अंदर से बंद था। दूसरे मार्ग से अंदर पहुंचे तो अल्मारी का लॉकर टूटा था। इसमें जेवर व नगदी थी।

तौकीर ने दुबई से सितारगंज पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बताया कि चोर 06 सोने के सेट, दो चूड़ियां कुल करीब 18 तोला सोने व चांदी के जेवरात, घड़ियां व बहुमूल्य सामान व 17 हजार की नगदी चोरी कर ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के मार्गों के सीसीटीवी चैक करने में जुटी है।

UKSSSC : सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी

10.05 ग्राम स्मैक बरादम, युवक गुरमीत गिरफ्तार

सितारगंज में पुलिस ने 10.5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र यादव, कमलनाथ गोस्वामी गश्त पर थे। उन्होंने वमनपुरी तिराहे के पास बाइक सवार से हेलमेट के लिए पूछताछ करनी चाही। तभी वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने रोका तो उसकी मुठ्ठी में स्मैक बरामद हुई।

हल्द्वानी : देर रात खड़ी स्कूटी में लगी आग, जलकर खाक

युवक ने अपना नाम गुरमीत सिंह निवासी गुरूनानकनगरी, गोठा बताया। पूछताद में गुरमीत ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक पीने वाले लड़कों को यह स्मैक बेचने का कारोबार करता है। आरोपी ने बताया कि गांव में लड़के स्मैक बेचने आते हैं। वह उन्ही से खरीदता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments