HomeAccidentब्रे​किंग न्यूज, पिथौरागढ़ : बहन के घर आए युवक की छत से...

ब्रे​किंग न्यूज, पिथौरागढ़ : बहन के घर आए युवक की छत से गिरने से मौत

CNE Reporter, Pithoragarh. यहां अपनी बहन से मिलने उसके घर आए युवक की अचानक छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़, मुवानी निवासी 39 वर्षीय उमेद राम पुत्र कालूराम अपनी बहन से मिलने गैड़ाखाली आया था। वह किसी कारण से घर की छत पर पहुंचा। तभी उसका अचानक पैर फिसल गया। जिस कारण वह छत से नीचे जमीन पर जा गिरा।

‘लव जिहादियों को सूचित किया जाता है…’, उत्तराखंड में दुकानों पर चिपके मिले पोस्टर

युवक को तत्काल गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। इधर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने बताया कि युवक मृत अवस्था में ही अस्पताल पहुंचा थ। इधर थाना प्रभारी चंद्र मोहन सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments