HomeUttarakhandAlmoraआक्रोश : शहरफाटक व जैंती के गल्ला विक्रेताओं ने सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

आक्रोश : शहरफाटक व जैंती के गल्ला विक्रेताओं ने सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पर्वतीय क्षेत्र के समस्त गल्ला विक्रेताओं को उचित व सम्मान जनक मानदेय देने, राज्य खाद्य योजना में केंद्रीय खाद्य योजना के बराबर लाभ देने सहित तमाम लंबित मांगों को लेकर अब अल्मोड़ा के बाद अब शहरफाटक व जैंती के तमाम सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपना सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। चरणबद्ध आंदोलन के चलते जनपद में सरकारी राशन वितरण का कार्य ठप हो गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 02 अगस्त को गल्ला विक्रेताओं ने सामूहिक त्यागपत्र सौंपा था। जिसके साथ ही व्यापक आंदोलन की शुरूआत हो गई। गत दिवस अल्मोड़ा से प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, प्रदेश संयोजक अभय साह व जिला महामंत्री केसर सिंह खनी ग्रामीण क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे और बैठकें ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी लमगड़ा के माध्यम से खाद्य एवं रसद अनुभाग एवं उपभोक्ता मामले के सचिव को सामूहिक त्यागपत्र संबंधी ज्ञापन प्रेषित किया गया।

अल्मोड़ा में राशन वितरण का कार्य हुआ ठप, सामूहिक त्यागपत्र

ज्ञापन में कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्र के सभी विक्रेता आपना कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं इसके बावजूद सरकार एवं शासन उनकी जायज मांगों को सुनने तक को तैयार नहीं है। यह उपेक्षा अब बर्दाश्त से बाहर है। रोज नये-नये नियम लागू कर विक्रेताओं के हितों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने शासन से पर्वतीय क्षेत्र के प्रत्येक विक्रेता को उचित एवं सम्मानजनक मानदेय स्वीकृत करने, जब तक पर्वतीय क्षेत्र की नेट कनेक्टिविटी की पूरी व्यवस्था नहीं हो जाती तथा शासन द्वारा नेट खर्च
स्वीकृत नहीं किया जाता तब तक संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र को बायोमेट्रिक कार्य से मुक्त रखने, विक्रेताओं का खाद्यान्न का लाभांश बढ़ाया जाये तथा राज्य खाद्य योजना में भी केन्द्रीय खाया योजना के बराबर लाभांश दिया जाने, प्रत्येक राजकीय खाद्य भंडार में धर्मकांटा स्थापित करने तथा 100 प्रतिशत खाद्ययान्न तोलकर देने सहित तमाम लंबित मांगों को पूरा करने को कहा।

सामूहिक इस्तीफा सौंपने वालों में इंदर सिंह, भूपाल सिंह, अनिल, सुरेश जोशी, मनोज थुवाल, गोपाल सिंह, प्रकाश फतर्याल, नंदन सिंह, मनोज मेलकानी, हरीश राम, पान सिंह, चंद्र बल्लभ, खड़क सिंह, गणेश सिंह सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे। ज्ञात रहे कि अब जलना, कल्टानी, लमकोट, डामर, नाटाडोल, क्वेटा, अनुली, मोरी, मोतियापाथर, कनरा आदि शहरफाटक व जैंती क्षेत्र की समस्त राशन दुकानों में वितरण इस्तीफे के बाद से ठप हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments