HomeUttarakhandAlmoraसरकार को बड़ा झटका : गल्ला विक्रेताओं के समर्थन में उतरा प्रधान...

सरकार को बड़ा झटका : गल्ला विक्रेताओं के समर्थन में उतरा प्रधान संगठन, कोई भी ग्राम प्रधान नहीं करेगा राशन वितरण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अवशेष देयकों का भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले संघर्षरत गल्ला विक्रेताओं के समर्थन में अब ग्राम प्रधान संगठन भी आ गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने जारी बयान में साफ कर दिया है कि गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाद्यान्न वितरण का कार्य कोई भी ग्राम प्रधान नहीं करेगा। प्रधान संगठन के इस फैसले से राशन वितरण का अन्य विकल्प तलाश रहे शासन को बड़ा झटका लगा है।

उल्लेखनीय है कि आज अल्मोड़ा के ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने एक बड़ा बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों को तुरंत पूरा करे। उन्होंने कहा कि उनके हड़ताल होने के कारण खाद्यान व्यवस्था चरमरा गई है तथा लाभार्थियों को उसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन के इस आदेश पर भी कड़ी आपत्ति व्यक्त की है कि वह ग्राम प्रधानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। उन्होंने कहा है कि कोई भी प्रधान इस सरकारी खाद्यान्न का वितरण नहीं करेगा। ग्राम प्रधान इस संबंध में सरकारी गल्ला विक्रेता के साथ हैं। शासन को गल्ला विक्रेताओं के संगठन से शीघ्र वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कर उचित मांगों को तुरंत पूरा करना चाहिए। ग्राम प्रधान संगठन के इस फैसले से यह तय हो चुका है कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के दौरान राशन वितरण की अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की राह सरकार के लिए कतई आसान नहीं होगी। अब शासन के पास गल्ला विक्रेताओं से बातचीत ही अंतिम विकल्प शेष है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments