देहरादून | राज्य के समस्त कोषागारों / उप कोषागारों को अन्य कार्यदिवसों की भांति आज 30 मार्च 2023 (गुरूवार) को भी निर्धारित समयानुसार कार्यालय खोलना तथा लम्बित देयकों का निस्तारण के आदेश दिए गए है।
ADVERTISEMENTS
दरअसल, अपर निदेशक जगत सिंह चौहान की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति पर कार्य की अधिकता के दृष्टिगत् राज्य के समस्त कोषागारों / उप कोषागारों को अन्य कार्यदिवसों की भांति दिनांक 30 मार्च 2023 (गुरूवार) को भी निर्धारित समयानुसार कार्यालय खोलना तथा लम्बित देयकों का निस्तारण किया जाना सुनिश्चित् करेंगे, ताकि दिनांक 31.03.2023 को IFMS Portal पर अनावश्यक Work load न पड़ने पाये।