उत्तराखंड में होमगार्ड्स को मिलेगा फायदा, 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के आदेश जारी

0
धामी सरकार का बड़ा फैसला - उत्तराखंड के सभी होमगार्ड्स को मिलेगा DA

देहरादून। CM Pushkar Singh Dhami ने होमगार्ड जवानों के हक में बड़ा फैसला लेते हुए, उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। उत्तराखंड (Uttarakhand) में कोविड-19 के दौर में होमगार्ड जवानों (Home Guard Jawan) द्वारा दी गई सेवाओं के लिए उन्हें 6-6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के क्रम में गृह विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।


ADVERTISEMENTS

आपको बता दें कि पिछली सरकार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड के स्थापना दिवस के मौके पर होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन इसे लेकर कोई कार्यवाही आगे बढ़ पाती, इससे पहले ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। जिस वजह से इस पर अमल नहीं हो पाया था। News WhatsApp Group Join Click Now

अब गृह विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार की इस योजना से प्रदेश के 5518 होमगार्ड लाभान्वित होंगे। गृह विभाग की ओर से 6-6 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि होमगार्ड जवानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी।

उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्ती, सैलरी दो लाख तक – आवेदन शुरू

उत्तराखंड : लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सफर हुआ महंगा, हल्द्वानी से देहरादून-दिल्ली समेत इन मार्गों पर बढ़ा किराया

UKSSSC ने जारी किया विभिन्न परीक्षाओं का कलैंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENTS