HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कोसी में कूड़ा फेंके जाने की जांच के आदेश

अल्मोड़ाः कोसी में कूड़ा फेंके जाने की जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

डीएम ने जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक लेकर समीक्षा की

  • सूखा एवं गीला कूड़ा एक साथ लाने की भी जांच के निर्देश
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिलाधिकारी वंदना ने यह जांच करने के निर्देश दिए हैं कि कोसी नदी में फिर तो कूड़ा नहीं फेंका जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है। साथ ही ये चेक करने के निर्देश दिए है कि जिला पंचायत द्वारा लाए जा रहे सेग्रिगेटेड कूड़े में सूखा एवं गीला कूड़ा एक साथ तो नहीं लाया जा रहा है।

यहां नवीन कलेक्टेट परिसर में आयोजित जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी वंदना पिछली बैठक में जारी हुए निर्देशों के तहत हुई गतिविधियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि कोसी नदी में एक दिनी स्वच्छता अभियान में जिन क्षेत्रों से कूड़े को हटाया गया था, उनका निरीक्षण करें। इसमें यह देखा जाए कि वहां दुबारा तो कूड़ा नहीं फेंका जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि जिला पंचायत द्वारा विभिन्न बाजारों से लाए जा रहे सेग्रिगेटेड कूड़े की जांच की जाए और ये देखा जाए कि उसमें सूखा एवं गीला कूड़ा एक साथ तो नहीं लाया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोसी नदी के सभी रिचार्ज जोन के गांवों के व्यक्तियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन कर उनके साथ बैठक की जाए तथा उनके सुझाव एवं सहयोग लेकर कोसी पुनर्जनन अभियान में कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अल्मोड़ा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हेतु भूमि का चयन जल्द किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन व मेडिकल कालेज का वेस्ट लिक्विड वाटर की कार्य योजना बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिये कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। इस दौरान जनपद में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी हिमांशु बागरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments