HomeNationalअतीक-अशरफ हत्याकांड में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, शूटर्स को 4 दिन की रिमांड

अतीक-अशरफ हत्याकांड में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, शूटर्स को 4 दिन की रिमांड

UP NEWS | अतीक-अशरफ हत्याकांड के तीन दिन बाद बुधवार को प्रयागराज के शाहगंज थाना के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। SIT की पूछताछ के बाद पुलिस विभाग ने ये ऐक्शन लिया है। जिन पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें एसओ अश्वनी कुमार सिंह के अलावा दो सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उधर, तीनों आरोपी शूटर्स लवलेश, सनी और अरुण को प्रयागराज के CJM कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इनको 4 दिन की पुलिस रिमांड पर दे दिया। हालांकि पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी। CJM कोर्ट नंबर 10 में जज दिनेश कुमार गौतम ने रिमांड पर फैसला सुनाया।

SIT तीनों को किसी सीक्रेट प्लेस पर लेकर गई है। उपायुक्त क्राइम सतीश चंद्र, एसीपी सत्येंद्र तिवारी और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश तीनों शूटर्स से पूछताछ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इनके लिए 100 सवाल तैयार किए हैं। पुलिस को इन आरोपियों के मोबाइल की भी तलाश है। मोबाइल की जांच कर यह पता करने की कोशिश की जाएगी कि आखिरी वक्त में ये किन लोगों के संपर्क में थे।

अतीक का करीबी शूटर असाद कालिया गिरफ्तार

उधर, बुधवार को प्रयागराज पुलिस ने अतीक गैंग के शूटर असाद कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 50 हजार का इनाम था। असाद कालिया को अतीक गैंग का फाइनेंसर बताया जाता है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

सख्त सुरक्षा में कोर्ट लाया गया

तीनों हमलावरों को सुबह CJM कोर्ट सख्त सुरक्षा के बीच लाया गया। जांच एजेंसियों को इन पर हमले के इनपुट मिले थे। तीनों हमलावरों को 17 अप्रैल को प्रयागराज जेल से प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया था।

प्रयागराज में कॉल्विन हॉस्पिटल के बाहर 15 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच गोलियां मारकर अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments