HomeBreaking Newsआदेश : एक ही आवास में भले ही रहें पति-पत्नि, दोनों को...

आदेश : एक ही आवास में भले ही रहें पति-पत्नि, दोनों को दें किराया भत्ता

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd
Order issued regarding house rent allowance in Education Department

शिक्षा विभाग में कार्यरत पति और पत्नी भले ही एक साथ एक ही किराये के आवास में रह रहे हों, लेकिन उन दोनों को अलग-अलग मकान किराया भत्ता दिये जाने का आदेश है। कुछ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के ऐसा नहीं किये जाने का मामला शासन ने संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश पत्र जारी किया है।

वित्त नियंत्रक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड मोहम्मद गुलफाम अहमद द्वारा समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पति तथा पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में एक आदेश पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि शासन के संज्ञान में लाया गया है कि विद्यालयी शिक्षा के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों को राजकीय कार्मिकों की भांति सेवा में कार्यरत पति तथा पत्नी दोनों को एक ही स्टेशन पर कार्यरत होने एवं एक ही आवास में रहने पर पति तथा पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उक्त के संबंध में अवगत कराया जाना है कि शासनादेश संख्या में दी गयी व्यवस्थानुसार राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को आवास किराया भत्ते का भुगतान किया जाना है। अतः उक्तानुसार शासनादेश में दी गयी व्यवस्थानुसार राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों को मकान किराया भत्ता दिलवाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। पत्र की प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु निजी सचिव, शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, ननूरखेड़ा, देहरादून तथा निदेशक, माध्यमिक/प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड, ननूरखेड़ा, देहरादून को भेजी गई है।

यहां देखें आदेश पत्र -​

अल्मोड़ा : यहां सरकारी विभागों के कार्मिकों ने ली इस बात की तालीम
ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments