Uttarakhand Weather Update | आज रविवार से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज 11 जून को उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। जबकि अन्य जिलों में भी हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेशभर में 12 से 14 जून तक आंधी तूफान, बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि, वृक्षारोपण और बागवानी को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में पांच दिन देर से आएगा मानसून
भारत में गुरुवार को मानसून ने केरल में प्रवेश किया। जबकि उत्तराखंड में इस साल पांच दिन देरी से मानसून आएगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से प्रवेश किया है। सामान्य रफ्तार से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 से 25 जून को मानसून आएगा। हालांकि, इससे पहले मौसम में कुछ एक दिन परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जिससे गर्मी का अहसास कम होगा।
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, देखें सूची










