HomeUttarakhandNainitalसुरक्षित दीपावली के लिए नैनीताल पुलिस कप्तान मैदान में, 'ऑपरेशन सैनेटाइज'

सुरक्षित दीपावली के लिए नैनीताल पुलिस कप्तान मैदान में, ‘ऑपरेशन सैनेटाइज’

70 संदिग्धों को लिया हिरासत में

कहा – भयमुक्त वातावरण में मनाएं दीपावली

हल्द्वानी। आगामी दीपावली पर्व को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन सैनेटाइज” अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में 14 अक्टूबर 2025 की शाम एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुद पुलिस बल के साथ हल्द्वानी शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च और औचक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी मीणा ने कारखाना बाजार, साहूकार बाजार, पटेल चौक, नया बाजार, बर्तन बाजार, मीरा मार्ग और सदर बाजार सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर सत्यापन की जानकारी ली और निर्देश दिया कि बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को काम पर न रखें।

साथ ही, बिना कारण बाजारों में घूमने वाले लोगों को चेताया गया और शालीनता व अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई।

“ऑपरेशन सैनेटाइज” में संदिग्धों की गहन जांच

पुलिस ने शहर के विभिन्न बिंदुओं पर नाकाबंदी और पिकेट ड्यूटी लगाकर संदिग्धों की सघन चेकिंग की। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और सत्यापन कार्यवाही की गई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुल 70 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8 संदिग्ध बाबा भी शामिल हैं। सभी से कोतवाली हल्द्वानी में पूछताछ जारी है। सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ा जाएगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण टीम में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, इंस्पेक्टर हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा, यातायात प्रभारी महेश चंद्र, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी, काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा, मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी, सीपीयू, पीएसी, डॉग स्क्वॉड टीम और थाना-चौकी पुलिस बल शामिल रहा।

एसएसपी का संदेश – “खुशियों के साथ सुरक्षा भी जरूरी”

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जनपदवासियों से अपील की कि दीपावली के दौरान अनुशासन बनाए रखें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने बच्चों और कीमती सामान का ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने कहा, “दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments