HomeUttarakhandAlmoraजरूरी ख़बर : अल्मोड़ा में खुलेंगे केवल अति आवश्यकीय व्यापारिक प्रतिष्ठान, सभी...

जरूरी ख़बर : अल्मोड़ा में खुलेंगे केवल अति आवश्यकीय व्यापारिक प्रतिष्ठान, सभी दुकानें खोलने का कोई फैसला नहीं, राज्य सरकार की गाइड लाइन का इंतजार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां अति आवश्यकीय वस्तुओं को छोड़कर अन्य बाजार खोले जाने का प्रशासन ने कोई निर्णय नही लिया है। जिला प्रशासन का साफ कहना है कि बिना राज्य सरकार की गाइड लाइन के व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति नही दी जायेगी।
दरअसल, विगत एक—दो रोज से व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने को लेकर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। व्यापारी यह नही समझ पा रहे कि केंद्र के नए दिशा—निर्देशों के अनुपालन में अब कौन—कौन से नए व्यापारिक प्रष्ठिान खोले जाने हैं। जिसको लेकर आज नगर अध्यक्ष सुशील साह के नेतृतव में व्यापार मंडल की जिला प्रशासन से वार्ता हुई। उप जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि लॉकडाउन के दौरान अग्रिम आदेश तक केवल अति आवश्यक दुकानें ही खोली जानी हैं। राज्य सरकार की गाइड लाइन के बिना कोई भी नया कदम नही उठाया जायेगा। जिस पर नगर व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से ​आग्रह किया है कि शीघ्र ही राज्य सरकार की गाइड लाइन आ जायेगी। अतएव व्यापारी पहले से ही इतना सहयोग देते आ रहे हैं तो कुछ समय और अपना योगदान देंगे।

अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यदि अल्मोड़ा आज कोरोना वायरस से बचा हुआ तो इसमें सबसे बड़ा योगदान व्यापारी वर्ग का ही है। बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, अध्यक्ष सुशील साह, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, मयंक बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, कार्तिक साह, राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि शामिल थे।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments