अल्मोड़ा न्यूज : राजकीय जूहा बागपाली में ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 9 नवंबर को, जूनियर से इंटर तक तीन वर्ग

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
बच्चों में राज्य स्थापना दिवस के महत्व को लेकर समझ पैदा करने के उद्देश्य से 09 नवंबर को राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली में जूनियर से इंटर तक के बच्चों की ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। विद्यालय की एसएमसी द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है।
एस०एम०सी० के सचिव व प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में राज्य स्थापना दिवस की समझ पैदा होगी। साथ ही कोरोनाकाल में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। इस प्रतियोगिता में जूनियर से इंटर तक के तीन वर्ग बनाये गए हैं। जूनियर वर्ग में कक्षा 6, 7, 8 व हाईस्कूल वर्ग में कक्षा 9, 10 व इंटर वर्ग में कक्षा 11 व 12 के बच्चें प्रतिभाग करेंगे। इन वर्गों के हिसाब से ही अलग-अलग प्रश्न पत्र व समय निर्धारित किया गया है। प्रश्न केवल अपने विषय व उत्तराखंड स्तर के सामान्य होंगे। अपने वर्ग के अंतर्गत निर्धारित समय पर बच्चे दिए गए गूगल मीट के लिंक से जुड़ेंगे। इस प्रतियोगिता से जुड़ने हेतु अपने अपने वर्ग के बच्चों के पास स्मार्ट फोन या लैपटॉप होना आवश्यक है। जिसके पास यह सुविधा है वही बच्चा दिये गए लिंक से जुड़ सकता है। वर्गवार अलग—अलग सेशन के द्वारा प्रतियोगिता होने के कारण स्मार्ट फोन का सहयोग एक दूसरे से ले सकते हैं। प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को एसएमसी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। एसएमसी द्वारा यह गतिविधि इस क्षेत्र में पहली किया जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिता हमारे द्वारा भविष्य में जारी रहेगी। प्रतियोगिता विकासखंड स्तर की होगी।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें