HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनएसएस के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पर आलनाइन प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा : एनएसएस के स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस पर आलनाइन प्रतियोगिताएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, पनुवानौला
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्णजयंती स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबांज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आनलाइन कविता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘रा.से.यो. और मैं’ रखा गया। स्वयंसेवियों ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित रा.से.यो. पुरस्कार 2018—19 वितरण समारोह, फिट इंडिया वर्षगांठ कार्यक्रम, व रा.से.यो. देहरादून द्वारा आयोजित स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन व वेबकास्ट के माध्यम से देखा। प्राचार्य डॉ. रामअवतार सिंह ने इस अवसर पर स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना काल में उनके द्वारा किये जा रहे जागरूकता प्रयासों व फिट इंडिया मुहिम में उनकी सहभागिता की सराहना की। पूर्व स्वयंसेवी पूजा पांडे ने एनएसएस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम अधिकारी दीपाली कनवाल ने उद्देश्यों को साझा किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कविता प्रतियोगिता में स्वयंसेवी गीता बिष्ट, आरती, गीता पटवाल, आनंदी पाण्डेय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में पूनम आर्या, नीतिश कुमार, किरन व मंजू ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments