देहरादून। गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से समर्पण संस्था की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना ने भेंट की। उन्होंने कहा कि समर्पण संस्था द्वारा मलिन बस्तियों तक राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा है। संस्था की ओर से अभी तक 58 मलिन बस्तियों में खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 5766 घरों में आशा के साथ मिलकर कम्युनिटी सर्विलांस का कार्य किया गया है। कोरेनटीन होम के 50 घरों पर आशा के साथ मिल कर पोस्टर चिपका लोगों को बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया गया। जबकि लॉकडाउन लागू होने के बाद से अभी तक 1100 मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी सेवाएं और कोरोना योद्धाओं को पीपीई किट दी गई। ओएनजीसी और सीएसआर फंड के माध्यम से 30 लाख रुपये की लागत से 1200 जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री, 25 हजार मलिन बस्तियों की महिला एवं युवतियों को सेनेटरी नेपकिन दी गई।
देहरादून न्यूज : ओएनजीसी सीएसआर फंड से समर्पण संस्था ने 25 हजार महिलाओं को दी सेनेटरी नेपकिन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
































