HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल रविवार को भी नगर में लागू रहेगी वन—वे व्यवस्था

अल्मोड़ा: कल रविवार को भी नगर में लागू रहेगी वन—वे व्यवस्था

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कल रविवार के बावजूद अल्मोड़ा नगर में वन—वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। यह निर्णय एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कल हो रही CDS (II), NDA & NA (II) परीक्षा के दृष्टिगत लिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु के निर्देशानुसार कल यानी 03 सितंबर, 2023 को रविवार होने के बावजूद अल्मोड़ा नगर में यातायात की वन—वे व्यवस्था लागू रहेगी। मालूम हो कि रविवार को वन—वे व्यवस्था नहीं रहती, लेकिन कल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही CDS (II), NDA & NA (II) परीक्षा 2023 के मदृेनजर यातायात व्यवस्था में यह आंशिक परिवर्तन किया गया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को अन्य दिनों की भांति प्रातः 08 बजे से सांय 07:30 बजे तक अल्मोड़ा नगर में वन वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments