HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 'वन डिस्ट्रिक्ट—वन प्रोडेक्ट' प्रोजेक्ट लाया रंग, कीवी उत्पादन में बढ़ी रुचि

बागेश्वर: ‘वन डिस्ट्रिक्ट—वन प्रोडेक्ट’ प्रोजेक्ट लाया रंग, कीवी उत्पादन में बढ़ी रुचि

👉🏻 कपकोट के लीती में लगा कीवी महोत्सव
👉🏻 किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा कीवी उत्पादन: गड़िया

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: ‘वन डिस्ट्रिक्ट—वन प्रोडेक्ट’ के तहत कपकोट के लीती में कीवी महोत्सव एवं किसान गोष्ठी आयोजित हुआ। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को कीवी उत्पादन संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई। किसानों को कीवी की रोपाई, कटाई, छंटाई व घेरबाड़ के बारे में बताया गया। जूस, चटनी, जैली, केंडी आदि आदि उत्पादों का महत्व समझाया। बंजर खेतों में सामूहिक कीवी की खेती कर आजीविका में वृद्वि करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।

क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि सरकार के प्रयासों से 80 प्रतिशत सब्सिडी योजना के तहत एक जनपद एक फल योजनान्तर्गत कीवी जनपद में चिह्नित है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांडा व रीमा क्षेत्र में भी कीवी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार ने स्वरोजगार के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से होम स्टे के साथ ही अन्य स्वरोजगारपरक योजनाओं की ओर बढ़ते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के तहत कीवी उत्पादन जनपद को एक नई पहचान दे रहा है, इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं है। किसानों की आय बढ़ाने का यह एक अच्छा माध्यम है। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कलस्टर के रूप में कीवी की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया क्षेत्र में 80 किसान कीवी उत्पादन कर रहे है। जिनकी कीवी 200 से 250 प्रति किलो तक बिक रही है। किसानों को कीवी उत्पादन में 80 प्रतिशत, सेब में 60, मशरूम 80 प्रतिशत के साथ ही 50 प्रतिशत के अनुदान पर सभी प्रकार के बीज एवं दवा व 80 प्रतिशत अनुदान पर पॉवर विडर ट्रिलर उपलब्ध कराए जाते है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान चामू सिंह कोरंगा, सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी, योगेश हरड़िया, काश्तकार भवान सिंह, हरीश सिंह, पान सिंह, खीम सिंह, धना कोरंगा, राधा कोरंगा सहित महिला समूह के सदस्य व अन्य काश्तकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments