HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज: नूतन वर्ष के दूसरे दिन वातावरण हुआ भक्तिमय, मंदिर में...

मोटाहल्दू न्यूज: नूतन वर्ष के दूसरे दिन वातावरण हुआ भक्तिमय, मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब!

ADVERTISEMENTS

मोटाहल्दू। नव वर्ष के दूसरे दिन आज क्षेत्र के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। चारों ओर वातावरण भक्ति में नजर आ रहा है। यहां मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों ने कोविड.19 की गाइडलाइंस के अनुसार कतारें लगाई

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालु महालक्ष्मी के दर्शन के लिए काफी उत्सुक नजर आए। बरेली रोड स्थित अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरिपडाव में सुंदर सुंदर भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने मंदिर के व्यवस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज के साथ भजनों गाए। सुबह से लगातार प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा। स्वामी सोमेश्वर यति महाराज का कहना है कि जो भी भक्त मन से अष्टभुजा माता की पूजा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि नूतन वर्ष के पहले व दूसरे दिन माता महालक्ष्मी के दर्शन को दूरदराज से पर्यटक भी पहुंचे उन्होंने माता महालक्ष्मी की पूजा अर्चना कर अपने जीवन को सफल बनाने का संकल्प लिया इधर शिव मंदिर मोटाहल्दू में भी श्रद्धालुओं का आना जाना जारी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments