HomeCrimeCrime News : शादी की पहली रात पति कर रहा था दुल्हन...

Crime News : शादी की पहली रात पति कर रहा था दुल्हन का सुहाग सेज पर इंतजार, पत्नी ने छत जा कर दी ऐसी हरकत, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर

हर इंसान के वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद एक नई जिंदगी की शुरूआत के सपने होते हैं। अपने जीवन साथी को लेकर उसे काफी उम्मीदें होती हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसा घटित हो जाता है, जिसकी कड़वाहट जीवन पर्यन्त रह जाती है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के भिंड में हुआ, जहां एक नई दुल्हल शादी की पहली रात को ही छत पर चढ़ भागने के प्रयास में पुलिस द्वारा पकड़ी गई।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

शादी एजेंट ने 90 हजार में तय किया सौदा
हुआ यूं कि गोरमी निवासी दिव्यांग सोनू जैन की शादी उम्र बढ़ने के बावजूद कहीं तय नही हो पा रही थी। जिस कारण उसने अपने एक परिचित बिचौलिये से संपर्क साधा। यह शादी एजेंट ग्वालियर निवासी उदल खटीक था। जिसने सोनू जैन को कहा कि वह उसका एक भले परिवार में रिश्ता तय कर देगा। इसकी एवज में उसने अपनी फीस के रूप में एक लाख रूपये की मांग की। चूंकि सोनू की माली हालत कोई खास अच्छी नही थी, इसलिए बड़ी मुश्किल से 90 हजार उसने बिचौलिये को दे दिये। इसके बाद शादी एजेंट ने उसकी शादी की बात चला दी।

रामनगर ब्रेकिंग : यहां पोल से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत

दुल्हन सहित दो लड़कों को लेकर पहुंचा बिचौलिया
बिचौलिया अनीता रत्नाकर नाम की एक युवती को लेकर गोरमी पहुंचा। साथ ही वह दो लड़कों अरुण खटीक और जितेंद्र रत्नाकर को भी लेकर आया, जिनमें से उसने अरूण को लड़की का सगा भाई तो दूसरे को रिश्तेदार बताया। चूंकि शादी में अन्य रिश्तेदार नही थे। अतएव दुल्हन की तरफ से भाईयों के पहुंचने पर सोनू जैन को किसी किस्म का शक नही हुआ। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी : गौला नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त, हल्द्वानी के आवास विकास का रहने वाला है युवक, पढ़िये पूरी ख़बर….

सादगी के साथ संपन्न हुआ विवाह
इस दौरान एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी बिचौलिये उदल खटीक के साथ था। यहां सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों की मौजूदगी में सादगी के साथ कर दी गई। हालांकि मंगलसूत्र पहनाने, मांग भराई की रस्में पूरी तरह निभाई गईं। सोनू के घर में मौजूद मां व बड़े—बुजुर्गों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद सभी लोग अपने—अपने कमरों में सोने चले गये।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : शहर के स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, तीन पर हुई कार्रवाई

दुल्हन बोली छत पर टहलने जा रही हूं
दुल्हन अनीता के साथ आए उसके दो कथित भाई जितेंद्र रत्नाकर और अरुण खटीक भी वहीं रूक गये। इस बीच सुगाह सेज पर पहुंच अनीता ने अपने पति सोनू से कहा कि उसकी तबियत कुछ ठीक नही है। इसलिए वह कुछ देर छप में टहलने जा रही है। पति ने कहा वह उसका वहीं इंतजार कर रहा है और वह कुछ देर छत में घूम ले।

पुलिस के हत्थे चढ़ गई फ्राड दुल्हन
जब आधी रात बीत गई तो घर से सभी लोग उसे ढूंढने छत पर गये, लेकिन वह वहां नही मिली। घर पर सब लोग नई नवेली दुल्हन की ढूंढ—खोज कर ही रहे थे कि तभी पुल‍िस के कुछ सिपाही अनीता को लेकर अचानक पहुंच गये। पुलिस ने बताया कि वह गश्त पर थे इसी दौरान उन्होंने इस दुल्हन को छत से कूद भागते देखा। पूरा मामला जानने के लिए इसे पकड़ लिया है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

कोतवाली में दर्ज हुई शिकायत
इसके बाद दूल्हे सोने व उसके परिजनों को शक हुआ और वह लोग अगले रोज सीधे कोतवाली जा पहुंचे। गोरमी थाने पहुंचकर उन्होंने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए उदल खटीक, जीतेंद्र रत्नाकर व अरुण खटीक और अनीता रत्नाकर समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गये सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी का है। यह लोग एक सुनियोजित गैंग के तहत काम कर रहे थे। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

क्राइम न्यूज़ : एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने मां के सामने ही काट दिया छात्रा का गला

Job: युवाओं के लिए रेलवे में बंपर भर्ती, 1664 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख से आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments