HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन समेत विभिन्न महकमों...

Bageshwar: गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन समेत विभिन्न महकमों ने की सफाई

  • जगह-जगह सफाई अभियान, झाड़िया साफ की और रोपे पौधे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गांधी जयंती से पूर्व दिवस पर जिलाधिकारी रीना जोशी के निर्देशन में पर्यटन विभाग द्वारा चण्डिका मंदिर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया और पौधारोपण भी हुआ। वहीं सूचना विभाग एवं अभियोजन विभाग द्वारा कार्यालय परिसर में सफाई की गई और जिला प्रशासन नगरपालिका, रेडक्रास, खोखा-फड़ एसोशिएशन ने मिलकर शहर के ठंडी सड़क क्षेत्र में झाड़ी कटान एवं सफाई का विशेष अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ कार्यालय व सीएचसी कपकोट परिसर में सफाई की गयी।

सफाई अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ती चन्द्र आर्या, रेडक्रास अध्यक्ष संजय शाह जगाती, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा, अध्यक्ष खोखा -फड़ किशन राम, भीम कुमार, सचिव नवीन जोशी, कीड़ी देवी, सूरज, राजू, दीवान सिंह, धन सिंह, भगवान बिष्ट, आशा देवी, सबाना वेगम, महेश सिंह सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments