HomeUttarakhandAlmoraडिप्लोमा इंजीनियर्स ने तकनीकी कार्यों की जांच प्रक्रिया पर उठाये सवाल

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने तकनीकी कार्यों की जांच प्रक्रिया पर उठाये सवाल

✒️ जांच हेतु तकनीकी संवर्ग को नामित नहीं किये जाने पर रोष

✒️ उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की मंडल कुमाऊं की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की मंडल कुमाऊं की यहां शक्ति सदन में हुई बैठक में तकनीकी कार्यों की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाये गये। तय हुआ कि निर्माण कार्यों में प्रशासनिक या राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

बैठक में तकनीकी कार्यों की जांच हेतु तकनीकी संवर्ग को नामित न करते हुए प्रशासनिक स्तर पर कराई जा रही जांच का एक स्वर में विरोध दर्ज किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह से निर्माण कार्यों में हो रहे राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप वह सहन नहीं करेंगे। वक्ताओं ने डाउन ग्रेड पे एवं पूर्व एसीपी (10, 16, 26) को लागू किये जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन लामबंद होकर आंदोलन शुरू कर देगा।

बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में ऐफोडे संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं. पीसी जोशी मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय टम्टा व संचालन मंडल सचिव रवीन्द्र मेहरा ने किया। बैठक में विनोद सनवाल, योगेश सिराड़ी, एसएस डंगवाल, राजेंद्र गिरी, रिनी पाण्डेय, रवि दानी, एससी ढौंढियाल, विनोद कुमार, केके पाण्डेय, पूरन फर्तयाल, विवेक कुमार, विपिन सनवाल, अशोक कुमार, उमेश साह, नाजिम हुसैन आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उत्तराखंड कर्मचारी अधिकारी शिक्षक समन्वय समिति को पूर्ण सहयोग दिये जाने का निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments