HomeJob Alertरुद्रपुर : 20 जुलाई को रोजगार मेले में 500 पदों पर होगी...

रुद्रपुर : 20 जुलाई को रोजगार मेले में 500 पदों पर होगी अस्थायी नियुक्ति

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। 500 पदों पर अस्थायी नियुक्ति के लिए 20 जुलाई 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रपुर में 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पन्त ने बताया कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई (टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, वेल्डर, ऑटोमोबाइल एवं प्रोडक्शन), मैकेनिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा व बी.टेक (मैकेनिक) के लिए सिडकुल पंतनगर एवं रूद्रपुर में अप्रेंटिस एक्ट के अन्तर्गत एक/दो वर्ष हेतु रोजगार उपलब्ध है।

500 पदों पर होगी अस्थायी नियुक्ति

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2022 को जिला सेवायोजन कार्यालय में 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में DISTIL EDUCATION AND TECHNOLOGY PVT DELHI द्वारा मिन्डा कारर्पोरेशन, राने टी.आर. डब्ल्यू तथा एडविक हाई. टैक. लि. के लिए 500 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जानी है।

इतना मिलेगा वेतन

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को रू. 10340 प्रतिमाह वेतन/स्टाईफण्ड व अन्य भत्ते अनुमन्य होंगे। इन पदों पर चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। 18 से 25 वर्ष के युवा रोजगार मेले में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते है। इसके लिये कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कम्पनी के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार के दूरभाष नं. 9761310993 व 7253871558 पर संपर्क कर सकते हैं।

हल्द्वानी : ऐसे कैसे होगा इलाज – बेस हॉस्पिटल की सीटी स्कैन और डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले 15 दिनों से ठप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments