रुद्रपुर। शांतिविहार कालोनी निवासी उक वृद्धा अचारनक मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृत्यु उपरांत उनका कोरोना टेस्ट करवाया है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मिली जानकाी के अनुसार चंद्रा देवी (71) पुत्री मोती सिंह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। सोमवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि महिला का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

