HomeBreaking NewsBig Breaking, Haldwani : बहुत महंगी साबित हुई अंजान लड़के से दोस्ती,...

Big Breaking, Haldwani : बहुत महंगी साबित हुई अंजान लड़के से दोस्ती, दुष्कर्म कर बना डाली अश्लील वीडियो क्लिपिंग, लड़की ने पुलिस को सौंपी तहरीर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

पिता ने बेटी को किसी अंजान शख्स के मोबाइल से बेटी का हाल—चाल जानने के लिए फोन क्या किया कि युवक ने उसी नंबर पर बार—बार फोन कर युवती से दोस्ती गांठ ली। जिसके बाद उसने एक दिन युवती के घर आ उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। जब युवक ने दोबारा युवती के साथ जबरदस्ती की तो तंग आकर उसने कोतवाली ने तहरीर दे दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जानकारी के अनुसार इंद्रानगर निवासी एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में पूरी कहानी बताई है। युवती का कहना है कि उसके पिता ज्यादातर गांव रहते हैं। लगभग 08 महा पूर्व उसके पिता ने किसी युवक के मोबाइल से उसे फोन कर हाल—चाल जाना। जिसके बाद सचिन नाम के उस लड़के ने उसे फोन करना शुरू कर दिया। धीरे—धीरे दोनों की रोज बातचीत होने लगी और वह दोस्त बन गये। एक दिन युवक युवती के घर आया। युवती का आरोप है कि तब उसने चाकू की नोक पर उसके साथ बलात्कार कर उसका अश्लील वीडियो बना डाला।

जिसके बाद गत 12 जून को वह उसके घर में दोबारा घुस आया और जोर जबरदस्ती की। मुंह खोलने पर पिता को जान से मारने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इधर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती के पिता यूपी के बदायूं में रहते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक सचिन गुप्ता की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी। 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments