HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और मारपीट

अल्मोड़ा: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और मारपीट

ADVERTISEMENTS

👉 आरोपी गांव से गिरफ्तार, एक वारंटी भी घर से दबोचा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दन्या थानांतर्गत एक व्यक्ति अपने ही पड़ोस के घर में घुसा और महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

हुआ यूं कि दन्या निवासी एक महिला ने दन्या थाने में तहरीर दी कि जब वह घर में अकेले थी, तो उसका पड़ोसी उसके घर में घुसा। आरोप है कि घर में घुसे पड़ोस के व्यक्ति गोधन सिंह पुत्र देव सिंह ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा और जब विरोध किया, तो लकड़ी के डंडे से मारपीट कर दी और महिला को घायल कर दिया। महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि वह व्यक्ति गाली गलौच कर जान से मारने की धमकियां भी देता रहता है। इस तहरीर पर थाना दन्या में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी। थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज नामजद आरोपी गोधन सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रकाश नेगी, हेड कांस्टेबल देशराज, होमगार्ड ललित प्रसाद शामिल रहे।
अल्मोड़ा का वारंटी गिरफ्तार

अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से एमवी एक्ट के तहत जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित वारंटी कुंदन सिंह पुत्र भोपाल सिंह, निवासी खत्याड़ी, थाना व जिला अल्मोड़ा को आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार व कांस्टेबल मनमोहन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments