HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नवगठित पदाधिकारियों को दिलाई...

किच्छा : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नवगठित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

किच्छा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नगर स्थित राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ। इस मौके पर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार तथा नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली द्वारा संयुक्त रुप से पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से हर संभव प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ठेका कर्मचारियों की मुख्य समस्या वर्तमान में चल रही है जिसको लेकर जल्द ही प्रदेश सरकार से वार्ता कर कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अतिथिगणों ने मुख्य कार्यकारिणी के संरक्षक राजू, शाखा अध्यक्ष कैलाश, महासचिव साऊल दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुबेल मसीह, उपाध्यक्ष नत्थू लाल, मुख्य सलाहकार कल्लू चरण, कोषाध्यक्ष माइकल, उप कोषाध्यक्ष नरेश, सचिव चंद्रपाल, संगठन मंत्री पप्पू लाल, मीडिया प्रभारी लेमुअल दास, प्रचार मंत्री राजू, प्रवक्ता मल्लू चरण तथा

खो गया है पैन कार्ड? घर बैठे ऐसे बना सकते हैं डुप्लीकेट पैन नंबर, जाने पूरा प्रोसेस और फीस

कार्यकारिणी सदस्य राममूर्ति देवी, सालोमन देवी, श्यामाचरण, श्यामा बाबू को पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी संघ की उपशाखा के पदाधिकारी संरक्षक सिलास दास, उपशाखा अध्यक्ष विनोद, महासचिव राहुल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज बाल्मीकि, मुख्य सलाहकार नितिन चरण, उपाध्यक्ष सोनिका, कोषाध्यक्ष राजेश बाल्मीकि, उप कोषाध्यक्ष विमल चरण, सचिव अरुण कुमार, मीडिया प्रभारी सचिन चरण, प्रवक्ता समाऊन दास, प्रचार मंत्री प्रदीप कुमार, संगठन मंत्री सौरभ कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुमार, परवीन मेहरा, अनीता देवी, राजेंद्र देउपा, अमित, रवि प्रकाश, धर्मेंद्र, रिंकू, श्याम लाल माली को कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराते हुए बधाई दी और संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरण तथा युवा नेता नितिन मैसी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मनोहर लाल, राहुल कुमार, अमित कुमार चौधरी, अशोक, विश्वास चौहान, सचिन भारती, शौकत अली, विजय कुमार, राजीव, जगदीश, सुरेश, जयप्रकाश व रामू भारती आदि मौजूद थे।

आधार कार्ड खो गया है, तो घर बैठें ऐसे निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी, जानिए तरीका

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments