एनवाईके के स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त शहर की शपथ

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। इनके…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। इनके द्वारा विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य का संचालन किया तथा आम नागरिकों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 31 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत महा अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को अल्मोड़ा जनपद के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों सिमकनी ग्राउंड, थाना बाजार, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय आदि स्थानों में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह, अनुशिका किरोला, चंदन लाल, शिया, महेंद्र सिंह मेहरा, विजय सिंह द्वारा स्वच्छता व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया।

युवाओं ने जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के नेतृत्व में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अल्मोड़ा शहर में व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने विभिन स्थानों से प्लास्टिक एकत्रित करते हुए उसका संग्रहण किया। साथ ही नागरिकों को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ दिलाते हुए नगर को स्वच्छ बनाए रखने की बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *