HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : एनवाईके ने चलाई स्वच्छता की मुहिम, प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण

बागेश्वर : एनवाईके ने चलाई स्वच्छता की मुहिम, प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र ने तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया। जिसे पालिका के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा।

नेहरू युवा केंद्र 31 अक्टूबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत स्वच्छ भारत कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस दौरान बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, वज्यूला, भगरतोला, कालिका मंदिर कांडा, नीलेश्वर, चंडिका, भगवत मंदिर, बिलौना आद स्थानों पर जन जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिसमें लोगों को प्लास्टिक कूड़े से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इसके अलावा प्लास्टिक कूड़े का सफल निस्तारण की योजना भी बताई। इस दौरान हिमांशु पांडे, काशनी आगरी, सूरज कुमार, प्रमोद जोशी, कमलेश गढ़िया, उर्मिला बिष्ट, मनोज बिष्ट, बबीता, प्रियंका बिष्ट, गायत्री, रवि जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments