सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में कोरोना संक्रमण दिन—ब—दिन बढ़ते चले जा रहा है। आज जनपद में 34 नये केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस 172 हो चुके हैं।
आज आए 34 नये केसों में हवालबाग क्षेत्र के 11, लमगड़ा के 13, धौलादेवी व ताड़ीखेत के 03—03 तथा ताकुला, भैसियाछाना, द्वाराहाट व रानीखेत क्षेत्र का 01—01 केस शामिल हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों के कुल 12,205 केस आ चुके हैं, जिनमें से 11,856 केस डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं। इस बीच लगातार केस बढ़ने से संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में जरा भी लापरवाही काफी बड़ा संकट पैदा कर सकती है। ऐसे में सीएनई लोगों से नियमों का पालन करने तथा सावधानी बरतने की अपील करता है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


