Corona Update: अल्मोड़ा—बागेश्वर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या हुई 1000 पार

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों में मिलाकर कुल 370 नये संक्रमित मामले आए। जिससे दोनों जिलों में एक्टिव केसों की संख्या 1089 पहुंच गई है।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा: जनपद में आज 227 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिससे एक्टिव केसों की संख्या 717 हो गई है। आए केसों में से 111 केस हवालबाग, 03 भिकियासैंण, 26 धौलादेवी, 11 भैसियाछाना, 14 द्वाराहाट, 13 चौखुटिया, 08 लमगड़ा, 09 सल्ट, 10 ताड़ीखेत, 05 रानीखेत, 13 ताकुला एवं 04 केस देघाट से हैं।
बागेश्वर: जिले में आज यहां 143 नये कोरोना संक्रमित दर्ज हुए। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 372 हो गई है। आज जांच के लिए 749 सैंपल भेजे गए हैं। इनके अलावा आज 46 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज हुए।

ADVERTISEMENTS