एनयूजे के सतीश जोशी जिलाध्यक्ष, गोपाल बिष्ट महासचिव, गोपालनाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की उत्तराखंड इकाई के अंतर्गत अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया गया है, जिसमें सर्वसम्मति…

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की उत्तराखंड इकाई के अंतर्गत अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर लिया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से सतीश जोशी अध्यक्ष व गोपाल सिंह बिष्ट महासचिव चुने गये।

अन्य पदाधिकारियों में गोपाल नाथ गोस्वामी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र पुजारी, सचिव विमल साह, उपसचिव ललित बिष्ट, उप सचिव प्रताप सिंह नेगी चुने गये। इसके अलावा नंद किशोर गर्ग मुख्य संरक्षक चुने गये एवं संरक्षकों में ललित करगेती, जगदीश चंद्र तिवारी, नवीन भट्ट, चंद्र प्रकाश आर्या, सचिन जोशी का चयन हुआ। कार्यालय प्रभारी सोनू सिद्दकी व कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार व यशपाल भट्ट को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश जोशी ने संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से साझा की। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर कार्य करते हुए अपने संगठन का विस्तार करने व समय-समय पर पत्रकारों की समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही। कहा कि शासन स्तर पर मुख्यमंत्री मंत्री व सूचना सचिव से मिलकर सभी समस्याओं के निवारण के लिए वार्ता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *