अल्मोड़ा के सोमेश्वर में एक तेज रफ्तार मारुति वैन बिजली के खंबे से जा टकराई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात्रि हुआ। बताया जा रहा है कि रानीखेत मोटर मार्ग पर एक मारुति वैन रात करीब 01 बजे ढोनीगाड़ के नजदीक सड़क किनारे विद्युत पोल से जा भिड़ी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 से उप जिला अस्पताल सोमेश्वर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सामेश्वर के पल्यूड़ा ग्राम निवासी 45 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र राधे श्याम के रूप में हुई है। उसकी यहां मीट की दुकान है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।