Big News : विदेशी लड़कियों से नग्न वीडियो—तस्वीरें के जरिए ब्लैकमेलिंग, पुलिस के हत्थे चढ़ा साइको युवक, इसकी हरकतें और आदतें पढ़कर हैरान रह जायेंगे आप ! पढ़िये क्या है यह पूरा मामला…..

सीएनई ​क्राइम रिपोर्टर 21 साल के इस युवक ने उसने छह साल से अपने घर पर किसी से बात नही की। साल में एक बार…

सीएनई ​क्राइम रिपोर्टर

21 साल के इस युवक ने उसने छह साल से अपने घर पर किसी से बात नही की। साल में एक बार जन्मदिन पर नहाता है। मोबाइल पर इंटरनेट ही उसकी ऐसी दुनिया बनी कि बाहरी दुनिया से संपर्क उसने ​एकदम बंद कर दिया। सुबह से शाम तक बस अपने कमरे में ही बैठ इंटरनेट पर चेटिंग करना उसकी दिनचर्या बन गया। फिर एक दिन वह अपने कमरे से बाहर पुलिस द्वारा निकाला गया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उस पर विदेशी लड़कियों की नग्न वीडियो व तस्वीरें हासिल करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल करने के संगीन आरोप लगे हैं।

चलिए, आपको अब पूरा मामला बताते हैं। यह चर्चित मामला हुआ है देश की राजधानी दिल्ली के शहदरा इलाके में। जहां पुलिस ने एक 21 साल के युवक जतिन भारद्वाज की उसके दिलशाद गार्डन स्थित आवास से गिरफ्तारी की है। उस पर विदेशी लड़कियों को ब्लैकमेल करने के संगीन आरोप लगे हैं।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक विदेशी युवती की शिकायत पर जतिन नामक ऐसे युवक की गिरफ्तारी की है, जो सही अर्थों में एक साइको किस्म का अपराधी है। पुलिस के अनुसार यह युवक पहले friendship app के जरिए परेशान, अवसादग्रस्त और गरीब foreign girls से दोस्ती करता था। फिर उन्हें पैसा देने के नाम पर उनकी अश्लील वीडियो और तस्वीरों की मांग करता था। जब कोई लड़की उसके जाल में फंसकर ऐसा करती थी तो वो उस लड़की को पैसा देने की बजाय blackmail करता था। Cyber ​​Cell of Shahdara District Police ने इसकी गिरफ्तारी में बड़ी भूमिका निभाई है।

Shahdara DCP R. sathyasundaram ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडोनेशिया की एक पीड़ित लड़की ने online complaint दर्ज की थी। उसने बताया कि वो एक शख्स से टॉक लाइफ पर मिली थी। बाद में उसके साथ Whatsapp पर चैट करने लगी। लड़की ने बताया कि यह लड़का दिल्ली का रहने वाला है। शिकायतकर्ता लड़की ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने शुरुआत में उसे एक nude photos and videos देने की शर्त पर पैसे देने की पेशकश की, क्योंकि वो तंगहाली सामना कर रही थी और उसे अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए पैसे की सख्त जरूरत थी तो उसने आरोपी को अपनी Photos and Videos भेज दी।

आरोपी युवक

आरोपी युवक ने वादे के मुताबिक उसे कोई पैसा नहीं दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने पीड़िता से और तस्वीरें और वीडियो मांगे। साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने अपनी Photos and Videos फिर से उसे नहीं भेजे तो वह उसकी पिछली तस्वीरों और वीडियो को Instagram पर अपलोड कर देगा। लड़की की Complaint पर दिल्ली के GTB Enclave Police Station में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की। आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ था, लेकिन पुलिस ने Technical investigation and its intelligence का इस्तेमाल करते हुए 21 वर्षीय आरोपी जतिन भारद्वाज को दिलशाद गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी जतिन अपने मोबाइल पर talk life नामक एक एप का उपयोग करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह एप मानसिक रूप से बीमार, चिंतित, अवसादग्रस्त और तनावग्रस्त व्यक्तियों के लिए होता है। जिसके माध्यम से कोई भी दक्षिण एशियाई देशों की लड़कियों से संपर्क कर सकता है।

आरोपी जतिन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो इस एप पर पीड़ित लड़की से चैट करता था। बाद में उसने व्हाट्सएप चैट शुरू किया। उसने पीड़ित लड़की को हर महीने 200-300 U.S. Dollar की मदद दिलाने का लालच दिया और इसके बदले उससे अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए कहा। यह भी खुलासा किया कि वह दक्षिण एशियाई देशों की 15 से अधिक लड़कियों के साथ चैट करता था और तीन पीड़ित लड़कियों की porn pictures and videos हासिल करने में सफल रहा। आरोपी जतिन ने खुद को बाहरी दुनिया से अलग कर लिया था। उसने अपने Mobile को ही अपनी दुनिया बना लिया था। वह महीने में एक-दो बार ही अपने कमरे से बाहर निकलता था।

आरोपी के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने पिछले छह साल से उनसे बात नहीं की है। उसकी मां उसे कमरे में ही खाना देकर आती है। उन्होंने यह भी बताया कि वह साल में केवल एक बार केवल अपने Birthday पर ही नहाता है। पुलिस ने आरोपी के पास से वो mobile phone भी बरामद कर लिया है, जिससे वो चैट करता था। आरोपी केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस भी इस युवक की हरकतें देखकर हैरान है। हालांकि शुरूआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक साइको किस्म का युवक है, जो आपराधिक मानसिकता रखता है। पुलिस ने इसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *