HomeUttarakhandAlmoraदिल्ली में छात्रों के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में रानीखेत में NSUI...

दिल्ली में छात्रों के कथित दुर्व्यवहार के विरोध में रानीखेत में NSUI का प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

गांधी चौक में फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

सीएनई संवाददाता, रानीखेत : दिल्ली में छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई (NSUI) रानीखेत के बैनर तले गांधी चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के समर्थन में एकजुटता जताई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल उठा रहा है, लेकिन सरकार संवाद स्थापित करने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। वक्ताओं ने दावा किया कि छात्रों के साथ हुआ कथित व्यवहार लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भावना के विपरीत है।

“शिक्षा अधिकार है, एहसान नहीं”

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि “शिक्षा अधिकार है, एहसान नहीं। छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।” संगठन ने छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग दोहराई।

प्रदेशभर में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज़ को इसी प्रकार दबाने का प्रयास जारी रहा तो एनएसयूआई प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन को और व्यापक करेगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि छात्र हितों, शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

गूंजे विरोध के नारे

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “छात्र एकता ज़िंदाबाद”, “लोकतंत्र बचाओ, शिक्षा बचाओ” तथा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में एनएसयूआई के रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, मानस कुमार, अंकित रावत, उत्कर्षा माहरा, ललित, रितेश, पंकज किरोला, अरसलान शेख, गौरव कुवरबी, नावेद कुरैशी, पारस, कृष्णा, सौरव बिष्ट, हर्षित किरोला, दीपक सोंतियाल, सार्थक, यतीना माहरा, आदित्य माहरा, सैम आर्या, पूरा चंद्र, दक्ष बिष्ट, आदित्य कुमार, आशीष सोंतियाल, हैरी, दिवेश बिष्ट, मन्नू चौधरी, सूरज कुवार्बी, अभिनव मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय, सतीश नेगी, राजेश कुमार, सुंदर कुँवरबी, प्रमोद पाल, गोपाल देव, मुकेश बाल्मीकी तथा मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments