HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिवरार्थियों ने दिया नशा...

Ranikhet News : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिवरार्थियों ने दिया नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, निकाली जागरूकता ​रैली

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की एनएसएस छात्र—छात्राओं द्वारा अंगीकृत गांव किलकोट में एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयंसेवी द्वारा नशा मुक्ति व पर्यावरण पर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूकता संदेश दिया गया।
शिविर के छठे दिवस प्राथमिक विद्यालय किलकोट में बोर्ड मेंबर नीति आर्य व महिला मंगल दल की सदस्य कमला देवी, मीना देवी, कमला देवी, किरण मंजू द्वारा स्वयंसेवीओं का उत्साहवर्धन किया गया। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु कुमार ने नशा मुक्ति पर विचार प्रस्तुत किए तथा युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता व्यक्त की। स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में नशे के खिलाफ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश सिंह नेगी द्वारा किया गया। डॉ. नमिता मिश्रा ने सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेमलता भट्ट द्वारा जल संरक्षण के महत्व पर लोगों को जागरुक किया गया। स्वयंसेवियो द्वारा अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। इस रैली का प्रतिनिधित्व छात्र इकाई रश्मि मुकेश चंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments