HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: राजकीय जिला पुस्तकालय धमक गई डीएम, अब सुविधाओं से लैस...

Almora News: राजकीय जिला पुस्तकालय धमक गई डीएम, अब सुविधाओं से लैस हो होगी लाइब्रेरी

—आगणन बनाकर तत्काल भेजें—वंदना
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलाधिकारी वन्दना आज यहां राजकीय जिला पुस्तकालय चौघानपाटा के औचक निरीक्षण वर पहुंच गई। उन्होंने पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुस्तकालय के मरम्मत कार्य और अन्य व्यवस्थाओं के लिए तत्काल आगणन बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी वंदना ने पुस्तकालय में पठन-पाठन के लिये आ रहे पाठकों को मिल रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रतियोगिताओं परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे पाठकों से सीधा संवाद किया और सफलता प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने तैयारी कर रहे पाठकों से कहा कि हमेशा अपना लक्ष्य ऊंचा रखें और अपने मनोबल को कभी भी कम न होने दें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी से पुस्तकालय के खुलने व अवकाश, पढ़ने आने वाले पाठकों की संख्या तथा पाठकों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध होने वाली पुस्तकों की जानकारी प्राप्त की और मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि दो दिन के भीतर पुस्तकालय में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तत्काल बनाकर उनके कार्यालय को भेजें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि पुस्तकालय के मरम्मत कार्य का आगणन तत्काल बनाकर डीएम कार्यालय को प्रेषित किया जाय। उन्होंने आगणन बनाते समय सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं का ध्यान रखने के लिए कहा। जिसमें बैठने की व्यवस्था, इन्टरनेट, कम्प्यूटर, पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि संबंधी व्यवस्थाएं हों। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में और किन-किन सुविधाओं को जोड़ा जा सकता है इस पर भी ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, विद्या कर्नाटक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments