सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा
नगर व्यापार मंडल ने कोरोना काल में पूरे आठ माह बाद दीपावली सीजन में बाजार की रौनक लौटने पर हर्ष जाहिर करते हुए समस्त व्यापारियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि वह आम जनता से आग्रह करते हैं कि त्योहार के इस मौके पर जरूर बाजार आयें और जमकर आवश्यकता की खरीददारी करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने पूरे आठ माह तक कोरोना काल का संकट झेला है। इस दौरान व्यापार में जबरदस्त नुकसान उठाया है। ऐसे समय में व्यापारी वर्ग ने गरीब जनता की आर्थिक रूप में वह राशन आदि देकर मदद की है। उन्होंने कहा कि हर घड़ी में व्यापार मंडल अपने व्यापारियों के साथ खड़ा था और हमेशा साथ रहेगा।

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें







